मानसा के डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं। उनकी जगह डीएसपी (डी) पुष्पिंदर सिंह गिल को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। अब तीन एसपी स्तर के अधिकारी भी अस्थायी तौर पर मानसा में तैनात किए गए हैं।
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर जारी संघर्ष के बीच पंजाब सरकार ने मानसा जिले की तीनों सब-डिवीजनों के डीएसपी बदल दिए हैं।
विज्ञापन
मानसा के डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं। उनकी जगह डीएसपी (डी) पुष्पिंदर सिंह गिल को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। अब तीन एसपी स्तर के अधिकारी भी अस्थायी तौर पर मानसा में तैनात किए गए हैं।
स्पेशल डीजीपी (एच) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, फतेहगढ़ साहिब में डीएसपी कमांड सेंटर रहे गुरप्रताप सिंह को मानसा, बठिंडा ग्रामीण के डीएसपी हरविंदर सिंह सरां को सरदूलगढ़ और बठिंडा स्पेशल ब्रांच के डीएसपी सरबजीत सिंह बराड़ को बुढलाडा का डीएसपी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
बुढलाडा के डीएसपी सिकंदर सिंह का तबादला संगरूर की लड्डा कोठी में किया गया है।