फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: लुधियाना में 2000 गज के गोदाम में आग

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो स्पेयर पार्ट्स के वेयरहाउस में दमकल की 15 गाड़ियां जुटीं
विज्ञापन

पैकेजिंग मटेरियल के कारण तेजी से फैली आग, कारणों का पता नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गांव गिल में राधा स्वामी सत्संग घर के पास ऑटो स्पेयर पार्ट्स के 2000 गज में फैले गोदाम में बृहस्पतिवार को भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की करीब 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

गोदाम में कमर्शियल और भारी वाहनों के स्पेयर पार्ट्स के साथ बड़ी मात्रा में पैकेजिंग मटेरियल व कार्टन रखे थे। इनके कारण आग तेजी से फैल गई। गोदाम और कार्यालय एक ही इमारत में होने के कारण कर्मचारियों व आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बाहर निकलकर जान बचाई। गोदाम के मालिक दिल्ली में रहते हैं। कर्मचारियों ने उन्हें आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद वह लुधियाना के लिए रवाना हो गए। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें