फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा पुलिस ने ज्वेलरों पर फटकारी लाठियां

Tue, 29 Mar 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
बठिंडा में प्रदर्शन कर रहे ज्वेलर्स को हटाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्वेलरी पर लगाए गए टैक्स के विरोध में मंगलवार को जिले के समूह ज्वेलरों ने सरकारी बाधाओं के बीच रोष मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। इस धक्कामुक्की में दरविंदरजीत मैरी, भाजपा के पूर्व पार्षद राज कुमार सूद घायल हो गए। दो अन्य ज्वेलरों को भी चोटें आई हैं।

ज्वेलर दरविंदरजीत मैरी ने बताया कि वह बाकायदा प्रशासन से इजाजत लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार के खिलाफ शहर में रोष मार्च के लिए निकले थे लेकिन पुलिस प्रशासन ने डंडे के बलबूते पर उन्हें रोकने की कोशिश की। जब पुलिस ज्वेलरों को रोक रही थी तो ज्वेलरों का एक बड़ा हिस्सा शहर की तरफ चल पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जब उन्हें रोकने में नाकामयाब रही तो उन्होंने लाठियां फटकारनी शुरू कर दी। अन्य दुकानदार भी दुकानें बंदकर ज्वेलर्स का साथ दे रहे हैं। कांग्रेसी नेता केके अग्रवाल और जगजीत सिंह जोगा भी रोष मार्च में शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें