फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: जत्थेदार गड़गज्ज ने शिलांग में सिखों से की मुलाकात, कहा- यह इलाका सिखों का ही रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने मंगलवार को मेघालय के शिलांग स्थित पंजाबी लेन में रहने वाले सिख समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान जत्थेदार ने गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में भी माथा टेका और वहां चल रहे गुरु नानक स्कूल का दौरा किया।
विज्ञापन

जत्थेदार गड़गज्ज ने सिखों से मुलाकात करते हुए कहा कि पंजाबी लेन का इलाका सिखों का पैतृक क्षेत्र है और यह हमेशा सिखों का रहेगा। उन्होंने बताया कि शिलांग के सिख समाज ने सदियों से इस क्षेत्र में अपनी मेहनत और टैलेंट से नाम कमाया है और मेघालय की तरक्की तथा समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। गड़गज्ज ने कहा कि सिख धर्म और गुरु घर से जुड़े सिखों ने इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। शिलांग का सबसे पुराना गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार सिखों की भक्ति और समर्पण का प्रतीक है। यहां के सिख मेघालय और शिलांग के मूल निवासी हैं और यह इलाका हमेशा सिखों का रहेगा। इस मौके पर गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार की मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष गुरजीत सिंह भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें