फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएमसी पहुंचे जाखड़, सीबीआई जांच की वकालत

Sat, 13 Aug 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
आरएसएस सह संघचालक बिग्रेडियर जगदीश गगनेजा पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने शनिवार को डीएमसी पहुंच कर आरएसएस लीडर जगदीश गगनेजा का हालचाल जाना। जाखड़ ने गगनेजा की उनकी पत्नी और बेटे से मुलाकात की। उनके साथ विधायक भारत भूषण आशू और जिला प्रधान गुरप्रीत सिंह गोगी समेत कई नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन


इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में जाखड़ ने गगनेजा पर हुए हमले की सीबीआई जांच की वकालत की। उनका तर्क था कि बड़े बादल कहते हैं कि विदेशी हाथ है, जबकि छोटे बादल इससे इंकार करते हैं। भाजपा नेता भी इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सीबीआई जांच में यह सामने आ जाएगा कि असल में कौन पंजाब के हालात खराब करने की साजिश रच रहा है।

नशा तस्कर जगदीश भोला को जमानत मिलने पर जाखड़ ने कहा कि सरकार ने इस केस को सही ढंग से अदालत में नहीं रखा। डीजीपी कहते हैं कि सूबे में 57 गैंग हैं और उनके 427 सदस्य हैं, यदि उनको पता है तो सबको पकड़ कर सलाखों के पीछे क्यों नहीं करते। उन्होंने कहा कि पंजाब में न लॉ है और न ही आर्डर, सरेआम गैंगवार हो रही हैं। दिनदहाड़े गोलियां चल रही हैं, लोग मर रहे हैं। सरकार ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि हाईकोर्ट ने सीपीएस की नियुक्ति को अवैध ठहरा दिया है। ऐसे में सभी सीपीएस पर खर्चे रुपये वापस लेकर सरकारी खजाने में जमा कराए जाएं। उनका कहना है कि सीपीएस हटने पर अरविंद केजरीवाल ने कोई टिप्पणी नहीं की, इससे साफ है कि आप और शिअद में फ्रेंडली मैच चल रहा है। इस अवसर पर कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें