फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म, हमले के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रोड जाम 

Thu, 08 Dec 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : file
विज्ञापन
कुकर्म और हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वीरवार को रोष प्रदर्शन कर फिरोजपुर रोड पर आवाजाही ठप कर दी गई। प्रदर्शनकारी एक दिसंबर को दलित नाबालिग लड़के से पांच लोगों की ओर से कुकर्म करने, पीड़ित दलित परिवार पर लगातार दो बार हमला करने और गोलियां चलाने के मुख्य आरोपी जग्गू सहित अन्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। इस प्रदर्शन में इंसाफ पसंद जत्थेबंदियों के अलावा बड़ी गिनती में महिलाएं भी शामिल हुई। 
विज्ञापन


सीटू नेता तरसेम जोधा, संतोख गिल, दलजीत कुमार गौरा, प्रकाश सिंह सहित अन्य नेताओं की अगुवाई में लुधियाना फिरोजपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग जाम किया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना दाखा के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि जग्गू सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले में एससी-एसटी एक्ट की धारा भी जोड़ी जाएगी। इसके बाद ही धरनाकारियों ने आवाजाही बहाल की। 

संतोख गिल ने बताया कि दो नवंबर को एक दिहाड़ीदार महिला के साथ आरोपी लखी ने दुराचार की नाकाम कोशिश की और फिर महिला को पीट पीट कर अधमरा कर दिया था। महिला को पीजीआई चंडीगढ़ दाखिल करवाना पड़ा था। एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन


जबकि मामला दस दिन बाद 12 नवंबर को दर्ज किया गया था। कांग्रेसी नेता मेजर सिंह मुल्लांपुर पर कातिलाना हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार न करने की भी निंदा की गई। इस मौके पर चरनजीत सिंह की अगुवाई में एक एक्शन कमेटी का गठन किया गया। गिल ने कहा कि 10 दिसंबर को सुधार की दाना मंडी में होने वाले मुख्यमंत्री के संगत दर्शन में पीड़ित परिवार प्रदर्शन करेंगे।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें