फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दूसरी श्वेत क्रांति लाने का निमंत्रण

Sun, 09 Feb 2014 10:23 PM IST
अमर उजाला, (जगरांव/लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने छोटे किसानों को डेयरी फार्मिंग के जरिए दूसरी श्वेत क्रांति लाने का निमंत्रण दिया है ताकि वह रवायती फसली चक्कर से निकल कर अपनी वित्तीय हालत सुधार सकें। सीएम प्रोग्रेसिव पंजाब फार्मर एसोसिएशन की तरफ से करवाए जा रहे आठवें अंतरराष्ट्रीय डेयरी एग्री एक्सपो के दौरान रविवार को देश के अलग-अलग हिस्सों से आए किसानों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि गेहूं और धान की रवायती फसल को बदलना समय की सबसे बड़ी जरूरत है क्योंकि खेती अब फायदेमंद नहीं है। किसानों को वित्तीय संकट से निकालने के लिए डेयरी फार्मिंग सब से अधिक सहायक हो सकती है।


 
मुख्यमंत्री बादल ने ऐलान किया कि पंजाब सरकार की तरफ से डेयरी फार्मिंग क्षेत्र में महिलाओं को डेयरी फार्मिंग के लिए पचास फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। दूध की पैदावार को बढ़ाने के लिए गाय और भैंसों की नसल को सुधारने पर जोर देते हुए बादल ने पशु पालन विभाग से कहा कि वह इसके लिए योजना तैयार करें।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने पंजाब लाइव स्टाक बोर्ड, पंजाब डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड, मिल्कफेड, गुरु अंगद देव वेटरिनरी यूनिवर्सिटी से कहा कि वह डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए मिल कर काम करे। बादल ने कहा कि पंजाब सरकार जल्द ही नई एनीमल ब्रीडिंग पॉलिसी लागू करवा रही है।



पशु की नस्ल सुधारने के लिए विदेशी सीमन मंगवाने पर बादल ने कहा कि पिछले चार साल के दौरान 5.61 लाख डेयरी फार्म को उन्होंने पशुओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाला सीमन पशु पालन विभाग से मुहैया करवाया गया है। इसके अलावा 13 करोड़ की लागत से वेटरिनरी पोली क्लीनिक भी स्थापित किए जा रहे हैं।


पंजाब में डेयरी क्षेत्र के बढ़ावे की असीम संभावनाओं के बारे में बादल ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से मिल्क फेड को सभी प्लांटों में नवीनीकरण के लिए हरी झंडी दे दी गई है ताकि दूध की संभाल के प्रोसेसिंग क्षेत्र में ओर सुधार किया जा सके।



बादल ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से किसानों को डेयरी सिखलाई और तकनीकी सहायता के लिए विदेशी कंपनियों से बात चल रही है। प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर एसोसिएशन की तरफ से दूध पैदावार के क्षेत्र में किए जा रहे काम की प्रशंसा करते हुए बादल ने कहा कि पंजाब के पास देश का सिर्फ 1.5 फीसदी क्षेत्र है। पर फिर भी किसान पचास फीसदी तक अनाज देश के केंद्रीय भंडार में दे रहे हैं, लेकिन केंद्र ने हमेशा पंजाब के हकों को अनदेखा किया है।



उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अपने वित्तीय साधन बहुत सीमित होने के बावजूद किसानों को हर वर्ष पांच हजार करोड़ रुपये की बिजली सब्सिडी दी जा रही है। इस मौैके पर पंजाब स्टेट फार्मर कमिश्नर के चेयरमैन डॉ. जीएस कालकट ने डेयरी फार्मर एसोसिएशन की कार्यों की प्रशंसा करते हुए पांच एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को सलाह दी कि वह डेयरी फार्मिंग की तरफ वापस आएं जिससे उनकी आमदनी पांच गुणा तक बढ़ जाएगी।



इस मौके पर रणजीत सिंह, हरजीत सिंह, बलविंदर सिंह बुट्टर को डेयरी क्षेत्र में किए काम के लिए यादगारी अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनिल कौड़ा, विधायक एसआर कले और मनप्रीत अय्याली, इंद्रजीत सिंह और डीसी रजत अग्रवाल मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें