फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैमर थ्रो में बरनाला का दमनीत सिंह प्रथम

Mon, 07 Dec 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
61वीं अंतर जिला स्कूल एथलेटिक मीट के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने के लिए खूब मेहनत की। इस दौरान जिला शिक्षा अफसर परमजीत कौर चाहल, एसीपी गुरप्रीत कौर पुरेवाल, अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी अमृतपाल सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया।  
विज्ञापन

तीसरे दिन अंडर-17 हैमर थ्रो मुकाबले में बरनाला का दमनीत सिंह पहले, फतेहगढ़ साहिब का गुरप्रीत सिंह दूसरे और मानसा का अमृतपाल सिंह तीसरे स्थान पर, अंडर-19 ट्रिपल जंप में लुधियाना का हरप्रीत सिंह पहले, बरनाला का जसकरण सिंह दूसरे और तरनतारन का मलकीत सिंह तीसरे स्थान पर  रहा। 100 मीटर हर्डल (अंडर-17) में संगरूर का मनप्रीत सिंह पहले, लुधियाना का रमणीक सिंह दूसरे और बठिंडा का सुधांशु तीसरे स्थान पर, 200 मीटर दौड़ (अंडर-14) में गुरदासपुर का अमनदीप सिंह पहले, मोहाली का कशिश कुमार दूसरे और फरीदकोट का गुरनूर सिंह तीसरे स्थान पर, 200 मीटर दौड़ (अंडर-17) में गुरदासपुर का गगनदीप सिंह पहले, गुरदासपुर का अमनदीप सिंह दूसरे और मोगा का जश्नप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ (अंडर-19) में होशियारपुर का नवजोत सिंह पहले, रोपड़ का गुरलाल सिंह दूसरे और संगरूर का बलविंदर सिंह तीसरे स्थान पर, 800 मीटर हर्डल (अंडर-14) में लुधियाना का आकाशदीप सिंह पहले, शहीद भगत सिंह नगर का इमरोज सिंह दूसरे और गुरदासपुर का गुरसेवक सिंह तीसरे स्थान पर रहा।    
सौ मीटर हर्डल दौड़ में बठिंडा की गुरदीप कौर पहले, मुक्तसर के बादल विंग की शिनू दूसरे और तरनतारन के कैरो विंग की विश्वजीत कौर तीसरे स्थान पर, अंडर-19 जैवलिन थ्रो में मोगा की पिंकी रानी पहले, मोगा की हरमनप्रीत कौर दूसरे और लुधियाना की अनमोलप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 हैमर थ्रो में संगरूर की मनप्रीत कौर पहले, तरनतारन की कुलजीत कौर दूसरे और पटियाला की सिमरन कौर तीसरे स्थान पर, (अंडर-17) 200 मीटर दौड़ में बठिंडा की खुशदीप कौर पहले, तरनतारन की हरसिमरनजीत कौर दूसरे और होशियारपुर की रोजप्रीत कौर तीसरे स्थान पर, (अंडर-14) 200 मीटर दौड़ में जालंधर की नवनीत कौर पहले, घुदा विंग की बलविंदर कौर दूसरे और शहीद भगत सिंह नगर की आरती तीसरे स्थान पर रही। (अंडर-19) 200 मीटर दौड़ में बादल विंग मुक्तसर की निकिता पहले, संगरूर की अमनदीप कौर दूसरे और बादल विंग की निशा तीसरे स्थान पर, 800 मीटर दौड़ (अंडर-14) में मुक्तसर साहिब की मनजोत कौर पहले, बादल विंग मुक्तसर की पूजा दूसरे और लुधियाना की हरदीप कौर तीसरे स्थान पर रही। ऊंची छलांग (अंडर-19) में संगरूर की नवजोत कौर पहले, घुंदा विंग बठिंडा की अर्शदीप कौर दूसरे और खुशदीप कौर तीसरे स्थान पर, 100 मीटर हर्डल (अंडर--19) में बादल विंग की मनदीप कौर पहले, तरनतारन की हरमनप्रीत कौर दूसरे और लुधियाना की संदीप कौर तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें