फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसुध व्यक्ति को लावारिस कुत्तों ने मार डाला

Mon, 04 Nov 2013 11:26 PM IST
अमर उजाला, माछीवाड़ा (लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली त्योहार के मौके पर तरसेम लाल (50) को काम से छुट्टी कर शराब पीनी महंगी पड़ गई। रविवार देर रात शराब में टल्ली तरसेम पर लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


कुत्ते उसके मुंह की एक साइड बुरी तरह से खा गए। उसके पेट तथा छाती को भी नोच खाया। इससे उसकी मौत हो गई।
 
 दीपावली की रात हुई इस घटना के बारे में पुलिस को सोमवार की सुबह पता चला। जानकारी के मुताबिक नीलों के पुल के करीब एक ढाबे पर नौकरी करने वाला तरसेम नवांशहर के गांव गोबिंदपुर का रहने वाला था।

दीपावली पर अपने मालिक से 1500 रुपये लेकर घर जाने के लिए निकला। वह रास्ते में माछीवाड़ा के पास शराब के ठेके पर रुक गया। उसने दिन में ही शराब पीनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


देर रात शहर के दशहरा मैदान के पास शराब का ठेका और अहाता बंद हो गया। उसके बाद नशे में टल्ली तरसेम उसी क्षेत्र में घूमता रहा। वह रात को बस स्टैंड के करीब एक सुनसान गली में घुस गया और लावारिस कुत्तों का शिकार हो गया।  

 घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके  पर पहुंचे। इस संबंध में डीएसपी जगविंदर सिंह चीमा ने बताया कि प्राथमिक दृष्टि में शव पर लगे पंजों के निशान से मामला कुत्तों के शिकार का ही नजर आता है, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें