फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होजरी इकाई में आग से करोड़ों का नुकसान

Mon, 04 Nov 2013 11:23 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली के मौके पर जहां लुधियानवी खुशी से झूम रहे थे, वहीं त्योहार का यह दिन दमकल विभाग के लिए आफत बन कर आया। शहर में दीपावली के दिन 40 जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुईं, लेकिन दो औद्योगिक इकाइयों में आग ने विकाराल रूप दिखाया।
विज्ञापन


इसमें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि विभाग का मुख्य फायरमैन जख्मी हुआ है। सीखेवाल स्थित होजरी इकाई में रविवार की देर रात लगी आग सोमवार की शाम तक भी सुलगती रही। आग का ताप न सहते हुए इकाई की बिल्डिंग की ऊपरी दो मंजिलें भी धाराशाही हो गईं, इसके साथ लगती इकाई को भी आग की तपिश पहुंची है।  

आग पर काबू पाने के लिए लुधियाना के अलावा फगवाड़ा एवं एयरफोर्स स्टेशन हलवारा से भी फायर टेंडर समेत टीम को बुलवाया गया। इस आग पर काबू पाने के लिए करीब 150 टेंडर पानी डाला गया। 35 से अधिक दमकल के माहिराें की टीम ने मशक्कत की। एडिशनल डिवीजनल फायर अफसर बीएस सिद्धू का कहना है कि अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छोटी छोटी आग की घटनाओं के बीच दीपावली की रात कंगनवाल स्थित धागा इकाई गर्ग एक्रेलिक के एक हिस्से में अचानक आग लग गई। आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे में काबू पा लिया। अभी आग से जूझ कर दमकल कर्मचारी लौटे ही थे कि सीखेवाल इलाके में एक पांच मंजिली सुद्रमा होजरी में अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची, लेकिन वूलेन गारमेंट एवं अन्य स्टॉक होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। इसे बुझाने के लिए पूरा दमकल विभाग जुटा रहा।

लुधियाना के दस फायर टेंडर के अलावा फगवाड़ा से आया एक टेंडर बार पानी भर कर आग पर डाल रहे थे। इसी बीच तपिश न झेलते हुए बिल्डिंग की ऊपरी दो मंजिलें भी धाराशाही हो गई। इसमें गारमेंट, धागा एवं अन्य टेक्सटाइल का सामान दब गया। इसे बुझाने के लिए दमकल को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। सोमवार को एयरफोर्स स्टेशन हलवारा से भी फायर टेंडर मंगवाया गया उनकी टीम ने भी आग पर काबू पाने में सहयोग किया। इस आग केे कारण आसपास के लोगों में भी दहशत का आलम रहा। अभी आग से हुए नुकसान का सही आकलन नहीं लग पाया है।  

एडिशनल डिवीजनल फायर अफसर बीएस सिद्धू का कहना है कि बिल्डिंग गिरने से लेंटर के बीच दबे माल में लगी आग को बुझाना मुश्किल रहा, क्योंकि एक दम गिरे लेंटर को उठाना संभव नहीं था। आग बुझाने में मुख्य फायर मैन सुरिंदर सिंह भी जख्मी हो गया। उसके माथे पर टांके लगे हैं, अब उसकी हालत बेहतर है।  

उधर चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल अंडरटेकिंग्स ने पंजाब सरकार से मांग की है कि औद्योगिक नगरी में आग की घटनाओं को देखते हुए यहां पर दमकल विभाग को अपग्रेड करना अनिवार्य हो गया है। चैंबर के ज्वाइंट सेक्रे टरी उपकार सिंह का कहना है कि अपग्रेडशन के बाद ही दमकल विभाग बेहतर काम कर सकता है। उन्होंने कहा कि  इस बाबत सीएम एवं डिप्टी सीएम से भी बात की जाएगी।।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें