फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: स्कूली छात्रों की लड़ाई में निहंग ने किरपान से काटा व्यक्ति का हाथ

Wed, 14 Jun 2023 10:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
निहंग पर केस दर्ज, गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहगढ़ साहिब/अमलोह। स्थानीय सिविल अस्पताल के पास ग्याहरवीं कक्षा के छात्रों में हुई लड़ाई में एक निहंग ने एक छात्र के पिता का हाथ किरपान से काट दिया। पीड़ित की पहचान बलजीत सिंह निवासी गांव अलादादपुरा अमलोह के तौर पर हुई है। उसे पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
आरोपी निहंग सिंह की पहचान गुरविंदर सिंह निवासी गांव खनियाणा के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित बलजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को उसके बेटे तरनवीर सिंह के साथ निहंग गुरविंदर सिंह उर्फ राजू के बेटे से तकरार हो गई थी। उनका बेटा अपने दोस्तों के साथ बाजार आया हुआ था। जैसे उसके बेटे का फोन आया कि उसे कुछ युवक घेरकर खड़े हैं तो वह अपने भाई समेत मौके पर पहुंचे। इसी बीच अन्य छात्र के पिता गुरविंदर सिंह नामक निहंग सिंह ने बलजीत सिंह पर किरपान से हमला कर दिया तो बचाव के लिए बलजीत सिंह ने अपनी दाईं बाजू आगे की तो उसका हाथ कट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमलोह के डीएसपी जंगजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायल के बयान दर्ज करके निहंग गुरविंदर सिंह के खिलाफ इरादतन कत्ल का केस दर्ज कर लिया गया है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार यह स्कूली बच्चों की आपसी लड़ाई का नतीजा है। करीब 20 दिन पहले भी इन बच्चों का आपसी झगड़ा हुआ था। यह बच्चे अलग-अलग स्कूलों में 10वीं और 11वीं के छात्र हैं। पहले झगड़े का निपटारा दोनों पक्षों ने घर बैठकर कर लिया था। उसी रंजिश में राजू बाबा के बेटे और उसके साथियों ने बाजार में बलजीत सिंह के बेटे को घेरकर पीटा। इसके बाद बच्चों के परिजन वहां आए तो झगड़ा बढ़ गया।

फोटो कैप्शन:-14जीबीजीपी01आर-अमलोह में छात्रों की आपसी लड़ाई में हाथ कटने के बाद अस्पताल में उपचाराधीन छात्र का पिता बलजीत सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें