फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 पिस्टल और 12 मैगजीन लेकर जा रहे दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना। थाना दोहारा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध हथियार लेकर जा रहे दो आरोपियों को काबू किया। इनके पास से आठ पिस्तौल और 12 मैगजीन बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है। पुलिस को आरोपियों से कई अहम खुलासे खुलने की उम्मीद है। जिसके आधार पर कई और आरोपी शिकंजे में आएंगे।
विज्ञापन

एसएसपी गुरशरणदीप सिंह ग्रेवाल ने बताया कि 26 मई को नजदीक एफसीआई गोदाम, जीटी रोड दोराहा में नाकाबंदी दौरान किसी मुखबिर की सूचना पर लवजीत सिंह पुत्र दिलबाग सिंह वासी गंडीविंड थाना चोहला साहिब तरनतारन और जोबनप्रीत सिंह पुत्र गुरमेज सिंह वासी पखेपुर थाना चोहला साहिब तरनतारन एक टैक्सी नंबर डी एल-1जेड बी-7328 मार्का स्विफ्ट से नाजायज असला लेकर खन्ना से लुधियाना साइड आ रहे थे। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार को रोक कर लवजीत सिंह व जोबनप्रीत सिंह को हिरासत में ले लिया। इनके पास से आठ पिस्टल और 12 मैगजीन बरामद हुए। दोषियों से प्रारंभिक जांच में पूछताछ के दौरान बताया कि यह असला धर्मवीर सिंह वासी पखेपुर थाना चोहला साहिब तरनतारन का है, धर्मवीर सिंह ने लवजीत सिंह और जोबनप्रीत सिंह से नाजायज असला बाहरी प्रांतों से मंगवा कर अपने इलाके में सप्लाई करवाता था। यह असला मध्य प्रदेश से लाकर तरनतारन के इलाके में सप्लाई करना था। आरोपी लवजीत सिंह के खिलाफ पहले भी मुकदमा थाना हरिके जिला तरनतारन में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें