फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: केस रद्द करवाने के बदले पुलिस के नाम पर की 15 लाख की ठगी

Tue, 17 Sep 2024 10:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों पर दर्ज किया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। साइंस कालेज के नजदीक रहने वाली एक शातिर महिला ने पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ मीठे संबंध बताकर जगरांव निवासी एक महिला पर दर्ज केस को रद्द करवाने के नाम पर लाखों रुपये का चूना लगा दिया।
विज्ञापन

जब काफी समय बाद भी महिला पर दर्ज केस रद्द नहीं हुआ तो पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करने के बाद आरोपी तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों पर थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों की पहचान जसप्रीत कौर निवासी नजदीक साइंस काॅलेज जगरांव, हैवन इमरोज निवासी गांव गालिब कलां, हरविंदर कौर निवासी कोठे शेर-जंग जगरांव व एक अज्ञात आरोपी के रूप में हुई है। फिलहाल चारों आरोपी फरार चल रहे हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इस मामले संबंधी थाना सिटी के एसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि पीड़ित सरिता गोयल निवासी मकान नंबर 934 कच्चा किला नजदीक पोस्ट आफिस जगरांव ने पुलिस को दर्ज कार्रवाई शिकायत में बताया कि करीब एक साल पहले उसके साथ उसके बेटे व पति पर थाना सदर में केस दर्ज हुआ था। इसे लेकर वह परेशान रहती थी। इस दौरान आरोपी जसप्रीत कौर अपनी सहेलियों के साथ उसके बुटीक पर कपड़े सिलवाने के लिए आती रहती थी। उसे परेशान देखकर आरोपी ने बताया कि उसके कई बड़े पुलिस अधिकारी के साथ मधुर संबंध हैं वह उसके केस को रफा-दफा कर रद्द ही करवा देगी। इसके लिए पुलिस अधिकारियों को रुपये देने होंगे। इसके चलते आरोपी ने पुलिस अधिकारियों के नाम पर उससे 15 लाख रुपये हासिल कर लिए। जब काफी समय बीतने पर भी आरोपियों ने उसका केस रद्द नहीं करवाया। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करने के बाद तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों पर थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल सभी आरोपी फरार चल रहे हैं उनके पकड़े जाने के बाद ही पूछताछ की जाएगी कि उनके कौन से पुलिस अधिकारियों के साथ लिंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें