फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: वर्धमान ग्रुप के एमडी से 7 करोड़ की डिजिटल ठगी मामले में ईडी ने 5 राज्यों में मारे छापे, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लुधियाना स्थित टेक्सटाइल कंपनी वर्धमान ग्रुप के एसपी ओसवाल से हुई 7 करोड़ रुपये की डिजिटल ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की जालंधर जोनल ऑफिस की टीम ने 22 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और असम में 11 ठिकानों पर छापेमारी की। ये छापे मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत मारे गए और इस दौरान कई अहम दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। ईडी ने यह जांच लुधियाना के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी।
विज्ञापन

सीबीआई अधिकारी बनकर ठगों ने की थी जाली दस्तावेज

जांच में पता चला कि सीबीआई अधिकारी बनकर ठगों ने जाली दस्तावेज और अदालती कागजात का इस्तेमाल कर ओसवाल को डिजिटल अरेस्ट किया और उनसे 7 करोड़ रुपए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। कुल रकम में से 5.24 करोड़ रुपये का पता लगाकर अलग-अलग खातों से वापस ले लिया गया, जबकि बाकी रकम मजदूरों और डिलीवरी करने वालों के नाम पर खोले गए फर्जी खातों के जरिए घुमाई गई। इन खातों से पैसे या तो आगे भेजे गए या तुरंत नकद निकाल लिए गए ताकि पैसे का पता न चल सके। ईडी को यह भी पता चला कि इन फर्जी खातों को रूमी कलिता नाम की एक महिला चला रही थी, जिसे ठगी की रकम का एक हिस्सा मिलता था। छापेमारी के दौरान मिले सबूतों से पता चला है कि कलिता ने अपराध से कमाए गए पैसे को घुमाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें