बरनाला। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों से लेकर जरूरतमंदों को खाली पेट नहीं सोना पडे़गा। क्योंकि उनके लंगर सेवा की शुरूआत हो गई है। उन्हें बस 181 व 112 नंबर पर फोन करने से खाना घर पर उपलब्ध होगा। इस सुविधा के बारे में शनिवार को एसएसपी संदीप गोयल ने पत्रकारों को बताया। यह मुहिम डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता के दिशा-निर्देशों के बाद श्री राम लीला ग्राउंड में शुरू की गई।
श्रीराम लीला ग्राउंड बरनाला में कोविड-19 के मरीजों के लिए लंगर सामग्री तैयार करते व्यापार मंडल के प्रदेश प्रधान अनिल बंसल नाणा, श्रीराम लीला कमेटी के इंचार्ज जेई अशोक जिंदल, त्रिलोकी नाथ, रजत बंसल लक्की, इंजीनियर कंवल जिंदल, मंगत राय मंगा, एडवोकेट दीपक जिंदल, कशिश नरवालियां काकू, हेम राज, प्रिंस वालिया और सोनू, मोती ने बताया कि शहर के दानी लोगों के सहयोग से मार्च, अप्रैल और मई 2020 में भी कोरोना काल के दौरान उन्होंने किसी को भी भूखा नहीं सोने दिया था। इस साल भी उनके साथ जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन हैं। शनिवार को यह लंगर सेवा शुरू हुई।