फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट को अंजाम देने की कोशिश में लुटेरों की बाइक दीवार में घुसी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। गांव बारनहाड़ा इलाके में पिस्तौल के बल पर थार गाड़ी को लूटने की कोशिश कर रहे लुटेरों की बाइक बेकाबू हो गई और दीवार में जा घुसी। जिससे एक लुटेरे को तो काबू कर लिया गया, जबकि दूसरा लुटेरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से रिवाल्वर और 5 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में बारनहाड़ा गांव के रहने वाले परविंदर सिंह की शिकायत पर थाना पीएयू की पुलिस ने जालंधर के बुर्ज निवासी हरप्रीत सिंह और मजारा खुर्द निवासी लखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

हालांकि घायल लुटेरे लखविंदर सिंह ने इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है। उधर, पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह को अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। थाना पीएयू के एसएचओ इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि परविंदर सिंह अपनी थार में सवार होकर घर जा रहा था। सुबह करीब तीन बजे दोनों आरोपी बाइक पर सवार थे।
इसी दौरान आरोपियों ने पिस्तौल के बल पर परविंदर सिंह को रोकने की कोशिश की। जब परविंदर ने गाड़ी भगाई तो आरोपियों ने अपनी बाइक भी भगा ली और उनकी बाइक बेकाबू होकर सरपंच के घर की दीवार में जा घुसी। जिसके बाद आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने एक लुटेरे को तो काबू कर लिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल था। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर एक लुटेरे को काबू किया और दूसरे की तलाशी ली तो उसके कब्जे से रिवाल्वर और कारतूस बरामद किए। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर सतपाल ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि जिस आरोपी की मौत हुई है, वह हथियार लेकर आया था। कहां से लाया था, अभी जांच की जा रही है। दूसरे आरोपी हरप्रीत सिंह से पूछताछ की जा रही है। उससे भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें