फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसें में तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना। शनिवार की सुबह खन्ना निवासी जसवंत कौर (65), पुत्र जरनैल सिंह (36) और पोती इंदु 7 साल की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट चौकी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि तीनों खन्ना की ओर से अपने मोटरसाइकिल पर दोराहा की तरफ किसी रिश्तेदार की खबर लेने के लिए एक निजी अस्पताल जा रहे थे। जैसे ही वह गांव मंजी साहब के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक टैंकर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे मां-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पोती इंदु की अस्पताल में मौत हुई। थानेदार ने बताया कि टैंकर को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीनों शवों को खन्ना के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। कार्रवाई करने के बाद उनका पोस्टमार्टम कर शव को वारिसों के हवाले कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें