फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल के 15 लाख न देने पर स्वानी मोटर सर्विस प्राइवेट के डायरेक्टर पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पैट्रोल पंप से गाड़ियों के लिए डीजल लेकर 15 लाख रुपये की बकाया रकम न देने के मामले में थाना डिविजन पांच की पुलिस ने फिरोजगांधी मार्केट स्थित स्वानि मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर और उनके बेटे को पुलिस ने नामजद किया है। पैट्रोल पंप मालिक द्वारा बार बार पैसे मांगने पर आरोपियों की ओर से 15 लाख का चेक भी बैंक में बाउंस हो गया।
विज्ञापन

पुलिस में शिकायत दी गई और जांच के बाद आरोप सही पाए गए। पुलिस ने गांव टिब्बा के पैट्रोप पंप मालिक विकास गुप्ता की शिकायत पर स्वानि मोटर्स के डायरेक्टर सुखराज कौर और उनके बेटे गगनदीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक फिरोज गांधी मार्केट स्थित स्वानी मोटर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर सुखराज कौर व उसका बेटा गगनदीप सिंह उनके पंप से डीजल खरीद करते थे। जिन्होंने 2019 से लेकर 2020 तक करीब 15 लाख से ऊपर का डीजल उधार लिया। जब उनसे डीजल की पेमेंट मांगी गई तो उनकी ओर से उन्हें 15 लाख रुपये का चेक दिया गया। जब उन्होंने चेक अकाउंट में लगाया तो वह बाउंस हो गया। जिसके बाद उन्होंने आरोपी सुखराज कौर से संपर्क किया। जिसने पैसे देने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें पता लगा कि आरोपी सुखराज कौर ने 2020 में सुवानि मोटर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बारे में उन्हें नहीं बता कर आरोपियों ने उनसे धोखाधड़ी की। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस कमिश्नर को की। जांच करने के बाद थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने आरोपियों को नामजद कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें