फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: मंडी गोबिंदगढ़ में नशा तस्कर की अवैध संपत्ति ध्वस्त

Fri, 14 Aug 2026 04:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़। पंजाब सरकार के युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत मंडी गोबिंदगढ़ में एक नशा तस्कर की अवैध संपत्ति ध्वस्त की गई। जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यह कदम उठाया।
विज्ञापन

जिला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में यह अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत जिला फतेहगढ़ साहिब में नशा तस्करों और नशे से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 4 हजार से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। करीब 2 हजार व्यक्तियों को नशा मुक्ति उपचार से जोड़ा गया है। सिविल प्रशासन के सहयोग से नशे के काले कारोबार से जुड़ी 15 से अधिक अवैध इमारतों और संपत्तियों पर कार्रवाई हुई है। एसएसपी अग्रवाल ने बताया कि आज मंडी गोबिंदगढ़ के सूरजीत नगर में जिस व्यक्ति की संपत्ति ध्वस्त हुई, उस पर लूटपाट, चोरी और नशे से जुड़े पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस अदालतों में मामलों की गंभीरता से पैरवी कर रही है। आरोपियों की जमानत रद्द कराने सहित कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। गांवों की पंचायतें और ग्रामीण रक्षा समितियां भी नशा तस्करों को किसी प्रकार की सहायता या जमानत की गारंटी न देने में सहयोग कर रही हैं। उन्होंने लोगों से सेफ पंजाब हेल्पलाइन अथवा 112 पर नशा तस्करी की जानकारी देने की अपील की। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें