फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में एनआरआई की जमीनों पर अवैध कब्जे

Sun, 20 Oct 2013 10:29 PM IST
अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरआई के लिए सुविधाओं का दम भरने वाली पंजाब सरकार के दावों के बावजूद हकीकत कुछ और ही है। मलयेशिया एवं सिंगापुर जैसे देशों में बसे पंजाबी अपनी सुरक्षा और झूठे केसों में फंसाए जाने के डर से पंजाब आने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


ये वे पंजाबी हैं, जो वर्षों पहले विदेशों में जा बसे और पीछे उनकी जमीन और जायदादों पर नाजायज कब्जे हो गए। ज्यादातर एनआरआई की जमीनों पर उनके रिश्तेदारों ने ही कब्जा किया है।

वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, इसलिए पिछले 10-15 वर्षों से पंजाब नहीं आए। यह खुलासा यूथ अकाली दल के सचिव जरनैल सिंह मुल्लांपुरी ने किया है।

 मुल्लांपुरी मलयेशिया और सिंगापुर जैसे देशों की जेलों में फंसे पंजाबियों की हालत जानने गए थे। उनको छुड़वाने के लिए वहां 15 दिन का दौरा करके लौटे हैं। मुल्लांपुरी ने कहा कि उन्होंने एनआरआई परिवारों को भरोसा दिलाया कि वे निश्चिंत होकर पंजाब आएं।
विज्ञापन


पंजाब सरकार उनकी पूरी सुरक्षा करेगी। उनकी जमीन जायदाद छुड़वाने में पूरी मदद की जाएगी। मुल्लांपुरी ने दावा किया कि कुछ पंजाबी परिवार अगले माह पंजाब आने के लिए राजी हो गए हैं। उनको वहां दस-बारह परिवार ऐसे मिले, जिनकी पंजाब में जमीनों पर कब्जे हो गए हैं।

मुल्लांपुरी का मानना है कि पंजाब सरकार द्वारा एनआरआई परिवारों के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी विदेशों में बसे पंजाबियों तक सही ढंग से नहीं पहुंच पाई है।

 लुधियाना के सवद्दी से मलयेशिया के गांव सताया में जाकर बसे गुरचरण सिंह की जमीन पंजाब में अपनों ने नाजायज तरीके से कब्जा रखी है। सिंगापुर के जाशीन कस्बे में बसे अमृतसर के हरिंदर सिंह की जमीनों पर भी कब्जे हो चुके हैं।

मलयेशिया के पीजे शहर में रहने वाली बलवंत कौर भी अपनी जमीन नहीं छुड़वा सकी है। ऐसे कई और परिवार पीड़ित हैं। मुल्लांपुरी ने कहा कि यह रिपोर्ट उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया को देंगे। मुल्लांपुरी ने कहा कि उनकी बातचीत के बाद गुरशरण पाल रंधावा, बलवंत कौर समेत कुछ परिवार अगले माह पंजाब आ रहे हैं।

एनआरआई को सुरक्षा दी जाएगी : रखड़ा
पंजाब एनआरआई सभा के प्रधान एवं मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि उनकी सरकार तमाम एनआरआई की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। उनकी जमीन जायदाद की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। जिन एनआरआई को इस संबंध में दिक्कत आ रही है, वे पंजाब आकर मिलें, उनकी सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

बादल से उठाएंगे यह मामला : रामूवालिया
 उधर एनआरआई के हकों के लिए संघर्ष करते आ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया का कहना है कि इस मामले को सीएम प्रकाश सिंह बादल एवं डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के समक्ष उठाया जाएगा। इसके अलावा मलयेशिया और सिंगापुर में बसे पंजाबियों की चिंताओं का निवारण हर हाल में किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें