फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावला का सिर कलम करने वाले को दूंगा 11 लाख का ईनाम : मंड

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास मल्होत्रा
विज्ञापन

लुधियाना। अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर कुमार सूरी की हत्या के बाद पाकिस्तान में बैठे गोपाल चावला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। इसमें उसने हत्यारोपी आरोपी सन्नी को कंधों पर बैठा कर उसकी चढ़दी कलां में रहने की अरदास की है। इसके अलावा सुधीर सूरी की हत्या पर खुशी जाहिर की है। इसके पलटवार में नेता गुरसिमरन सिंह मंड ने कहा कि चावला का सिर कलम करने वाले को वह अपनी तरफ से 11 लाख रुपये का ईनाम देंगे।
हिंदुस्तान के खिलाफ गलत बयानबाजी कर सुर्खियों में रहने वाले पाकिस्तानी सिख नेता गोपाल चावला ने हिंदू नेता अमित अरोड़ा, गुरसिमरन सिंह मंड और निशांत शर्मा को मौत के घाट उतारने की धमकी दी है। पंजाब पुलिस ने इन तीनों नेताओं की सुरक्षा का रिव्यू शुरू कर दिया है। इनके साथ चलने वाले सुरक्षा कर्मचारियों को पूरी तरह से अलर्ट रहने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन

धमकियां से डरने वाले नहीं : अमित अरोड़ा
हिंदू नेता अमित अरोड़ा का कहना है वह गोपाल चावला की धमकियों से डरने वाले नहीं है। यह लोग पाकिस्तान में आतंकियों की गोद में बैठ कर लगातार धमकियां देते हैं। केंद्र सरकार को चाहिए कि पंजाब का जो लगातार माहौल खराब हो रहा है उस पर ध्यान दें।
विज्ञापन

बयानबाजी करता रहा है चावला : मंड
गुरसिमरन सिंह मंड ने कहा कि गोपाल चावला पहले भी भारत के खिलाफ गलत बयानबाजी करता रहा है। इस कारण उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर खुलने के दौरान भी कहा था कि जो व्यक्ति इसका सिर कलम करेगा उसे पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें