फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पति ने थार की मांग पर पत्नी को सरेबाजार पीटा

Sat, 24 Oct 2026 05:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। महानगर के हैबोवाल इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी को सरेबाजार बेरहमी से पीटा। पति थार गाड़ी और बाइक की मांग कर रहा था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

पीड़िता ट्विंकल समराला चौक पर ब्यूटी सैलून चलाती हैं। आरोपी रितीश शर्मा चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ा है। दोनों ने नवंबर 2025 में शादी की थी। विवाह के कुछ महीनों बाद रितीश ने ट्विंकल पर थार गाड़ी खरीदने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। बाद में उसने थार की जगह बाइक की मांग की। विवाद बढ़ने पर ट्विंकल जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर गईं लेकिन रितीश ने वहां भी उनका पीछा किया। निगरानी कैमरे के फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी ने उन्हें थप्पड़ मारा, बाल पकड़कर सड़क पर गिराया और लातों से पीटा। महिला की चीखें सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। इस प्रताड़ना के बाद ट्विंकल ने जगतपुरी पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने घटना का सीसीटीवी सबूत भी पुलिस को सौंपा। मामले की जांच कर रहे सहायक उपनिरीक्षक सुखजिंदर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें