फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कफन हटाते ही मच गया हंगामा: पुरुष की जगह महिला का शव... पंजाब की ये हैरान कर देने वाली घटना, Video

Tue, 11 Nov 2025 06:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

अस्पताल में व्यक्ति की मौत के बाद परिवार घर पर अंतिम संस्कार की तैयार कर रहे थे। जैसे ही शव घर पहुंचा और कफन हटाया गया तो लोग हक्के-बक्के रह गए। क्योंकि पुरुष की जगह महिला का शव निकला। 
विज्ञापन
एंबुलेंस से लाया गया शव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लुधियाना के नामी निजी अस्पताल की घोर लापरवाही उजागर हुई है। अस्पताल की तरफ से शवों की अदला-बदली कर दी गई। दो लोगों की मौत के बाद पुरुष की जगह महिला और महिला की जगह पुरुष का शव कफन में बांध कर उनके परिजनों को सौंप दिया। दोनों परिवारों में उनके अपनों की मौत के कारण पहले से ही शोक पसरा था। जब उन्होंने कफन हटाया तो हंगामा मच गया। 

विज्ञापन


जगरांव के जोगिंदर सिंह पांच दिनों से लुधियाना के दीपक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे और मंगलवार सुबह उनकी उनकी मौत हो गई। अस्पताल में जोगिंदर कौर नामी महिला की भी इलाज के दौरान मौत हो गई और उनका शव भी वहीं था। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से जोगिंदर सिंह की जगह जोगिंदर कौर का शव कफन में पैक करके परिवार को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन की तरफ से शव पर दवा लगाने की जानकारी देते हुए कफन को न खोलने की हिदायत दे दी, मृतक जोगिंदर सिंह का परिवार शव को लेकर जगरांव के लिए रवाना हो गया। परिवार ने अस्पताल प्रबंधन की हिदायत पर भरोसा कर कफन को खोल कर जांच किए बगैर शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। परिवार में उस समय कोहराम मच गया जब मृतक की बेटी अमनदीप कौर ने पिता जोगिंदर सिंह के अंतिम दर्शन की जिद करते हुए कफन को खोल दिया। कफन खोलते ही परिवार के होश उड़ गए, क्योंकि कफन में महिला का शव था।

उधर, जोगिंदर कौर का शव लेने उनका बेटा अस्पताल पहुंचा तो उसने वहीं कफन खोल कर देखा तो वह भी सन्न रह गया। मृतका के बेटे ने अस्पताल की लापरवाही के खिलाफ हंगामा कर दिया, अस्पताल प्रबंधन की तरफ मिन्नतें करके मामले को शांत किया किया गया। 

दोनों मृतकों के परिवारों ने एक-दूसरे से संपर्क कर शवों को अदला बदली की। मृतक जोगिंदर सिंह के रिश्तेदार कुलवंत सिंह सहोता ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने शुरुआत में मामला टालने की कोशिश की और उल्टा उन्हें ही गलत बताते रहे। अस्पताल की तरफ से कहा जाता रहा कि जगरांव के मृतक जोगिंदर सिंह का परिवार जल्दबाजी में जोगिंदर कौर शव ले गया।
विज्ञापन


जगरांव के लोगों में इस घटना को लेकर भारी रोष है। लोगों का कहना है कि अस्पताल ने न केवल लापरवाही की है, बल्कि शव परिवारों को सौंपने जैसे संवेदनशील मामले में गैर-जिम्मेदारी दिखाकर मानवता को ठेस पहुंचाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें