फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: वृद्धा की गर्दन पर दातर रख डेढ़ तोला सोना लूटा

Fri, 23 Oct 2026 05:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। महानगर के पॉश इलाके न्यू राजगुरु नगर में शुक्रवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े लूटपाट हुई। हथियारबंद बदमाशों ने महिला की गर्दन पर दातर (धारदार हथियार) रखकर डेढ़ तोले सोने के जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला का सिर दीवार में भी पटक दिया।
विज्ञापन

लूट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद थाना सराभा नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, भूपिंदर कौर नामक महिला अपने घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान तीन बाइक सवारों ने उन्हें रोका, जबकि दो अन्य संदिग्ध पास ही खड़े थे। बदमाशों ने बेरहमी से उनका सिर दीवार पर दे मारा और बालियां व चेन लूट लीं। पीड़िता के शोर मचाने के बावजूद कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। शहर में बढ़ती वारदातों से लोगों में रोष है। दो दिन पहले बीआरएस नगर में रजनी नामक महिला से भी तीन तोले की चेन छीनी गई थी। उस हादसे में महिला सड़क पर गिर गई थी और उसे गंभीर चोटें आईं थीं। डीसीपी सिटी आलम विजय ने कहा कि पुलिस सभी मामलों की गहराई से पड़ताल कर रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें