फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में भारी बारिश: बुड्ढा दरिया ओवरफ्लो, दमोरिया पुल के पास गिरी दीवार; डाइंग इंडस्ट्री बंद करने के आदेश

Mon, 01 Sep 2025 05:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

शहर में सोमवार तड़के से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दिन भर चलता रहा। इसके कारण शहर में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। दामोरिया पुल के पास रेलवे लाइन से लगती दीवार भरभरा कर गिर गई और इसके नीचे आकर पांच कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
लुधियाना में भारी बरसात से जलभराव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। शहर पानी पानी हो गया और सड़कें, गलियां सब तालाब बन गईं। पानी के अधिक बहाव के कारण बुड्ढा दरिया भी कुछ जगहों पर ओवरफ्लो हो गया, पानी लोगों के घरों में घुस गया। यहां तक की शहर का सीवरेज सिस्टम भी हांफने लगा और कई जगह पर सीवरेज के पानी ने बैक मारा और लोगों के घरों में बदबूदार पानी का जमावड़ा हो गया।
विज्ञापन


इसके अलावा सतलुज का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। इस कुदरती आफत से निपटने के लिए प्रशासन बारिश के बावजूद सड़कों पर नजर आया। शहर के विधायक, मेयर, पार्षद, डीसी, निगम आयुक्त समेत तमाम सरकारी अफसर एवं मशीनरी स्थिति पर काबू करते हुए नजर आए। उधर शहर की स्थिति को लेकर लोगों में भी गुस्सा है। लोगों का तर्क है कि वक्त पर उचित कदम न उठाने की वजह से आज यह स्थिति बनी।

विज्ञापन


पूरे दिन चलती रही बरसात

शहर में सोमवार तड़के से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दिन भर चलता रहा। इसके कारण शहर में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। दामोरिया पुल के पास रेलवे लाइन से लगती दीवार भरभरा कर गिर गई और इसके नीचे आकर पांच कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा कई जगहों पर पेड़ भी गिरे। शहर में दिन भर लोग ट्रैफिक जाम से जूझते रहे। हालत यह रही कि लोग अपने दफ्तरों तक नहीं पहुंच पाए। पीरू बंदा समेत कुछ इलाकों में बुड्ढा दरिया का पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में घुस गया।



इसके अलावा जोशी नगर, न्यू दीप नगर इत्यादि इलाकों में भी सीवरेज का पानी ओवरफ्लो हुआ और लोगों के घरों में सामान का नुकसान किया। इसके अलावा बारिश के कारण शहर की सड़कें भी बदहाली की दास्तां बयान कर रही हैं। शहर के हर इलाके में आज पानी ही पानी नजर आया। प्रशासन ने जेसीबी मशीनें, पोकमैन मशीनों समेत सभी उपकरणों को फील्ड में उतार कर लोगों को राहत देने का प्रयास किया, लेकिन प्रयास पानी के आगे नाकाफी रहे।

उधर सतलुज में भी पानी लगातार बढ़ रहा है। डीसी हिमांशु जैन ने सतलुज के किनारों का दौरा करके स्थिति का आकलन किया और अफसरों को 24 घंटे मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। अभी मौसम विभाग ने आने वाले दो दिन तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसने लोगों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


डाइंग इंडस्ट्री बंद करने के आदेश

लगातार बारिश और जलभराव के चलते डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने शहर के डाइंग उद्योग को बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

डीसी को नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त से मिले पत्र में अपील की गई है कि भारी बारिश के कारण सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इसके अलावा गांव भट्टियां में निगम का एसटीपी में रिवर्स फ्लो हो रहा है जिसके कारण एसटीपी ठीक से काम नहीं कर रहा है। नतीजतन निचले इलाकों में पानी भर सकता है और जान-माल का नुकसान हो सकता है। उन्होंने शहर के रंगाई और छपाई क्लस्टरों को बंद करने का अनुरोध किया है। इसी के आधार पर डीसी ने निर्देश जारी किए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें