पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रणइंदर सिंह के खिलाफ आयकर विभाग की तरफ से डाली गई शिकायत पर मंगलवार बहस हो गई है। अदालत ने इस मामले पर अगली सुनवाई 22 जुलाई को रखी है।
गौरतलब है कि आयकर विभाग ने दोनों के खिलाफ स्त्रोत से ज्यादा आय और विभाग से आय संबंधी जानकारी छुपाने का आरोप लगाया था। यही नहीं विभाग ने दोनों पर जांच में सहयोग नहीं करने और जांच में अड़चन डालने की बात कही थी। इस बात को लेकर आयकर विभाग ने स्थानीय अदालत में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके पुत्र रणइंदर सिंह के खिलाफ क्रिमिनल शिकायत दी थी। मंगलवार को आयकर विभाग की तरफ से नई दिल्ली से अतिरिक्त सालिसिटर जनरल आफ इंडिया ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पक्ष रखा। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुमित मक्कड़ ने इस मामले की अगली सुनवाई 22 जुलाई को रखी है।