लुधियाना।
फास्ट फूड की दुकान चलाने की आड़ में हेरोइन तस्करी करने वाले एक तस्कर को थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह किसी को हेरोइन की सप्लाई देने जा रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पुलिस ने 120 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने गांव कासाबाद निवासी विक्रांत हीर उर्फ बंटी के खिलाफ नशा तस्करी का मामला दर्ज किया है। उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच अधिकारी एएसआई जतिंदर सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी फास्टफूड की दुकान चलाता है और उसी की आड़ में हेरोइन सप्लाई करता था। आरोपी तरनतारन के तस्करों से हेरोइन की खेप लाकर सप्लाई करता है।
-
हेरोइन व प्रतिबंधित गोलियों सहित दो गिरफ्तार
फगवाड़ा। फगवाड़ा की थाना सतनामपुरा पुलिस ने एक युवक को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी रोहित निवासी खड़कूवाल (एसबीएस नगर) से पूछताछ की जा रही है। वहीं, थाना सिटी पुलिस ने 60 प्रतिबंधित गोलियों सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। एएसआई जितेंद्र पाल के अनुसार आरोपी की पहचान शिवा निवासी गली नंबर 4 गोविंदपुरा फगवाड़ा के रूप में हुई है।