फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: हार्वेस्ट टेनिस अकादमी की असीस कौर बराड़ का दुबई बाउल में शानदार प्रदर्शन, जीता गोल्ड और सिल्वर मेडल

Tue, 04 Nov 2025 01:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

अंडर-11 डिवीजन में असीस ने एक भी सेट गंवाए बिना प्रतियोगिता में दबदबा बनाए रखा और फिलीपींस, मलेशिया, ग्रीस,रूस, अमेरिका और तुर्की की खिलाड़ियों को पराजित किया।
विज्ञापन
असीस काैर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के ग्रामीण क्षेत्र जस्सोवाल कुलार में स्थित हार्वेस्ट टेनिस अकादमी की युवा खिलाड़ी असीस कौर बराड़ ने दुबई, यूएई में आयोजित दुबई बाउल बाय टेन-प्रो ग्लोबल जूनियर टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया है। 
विज्ञापन


दुनिया के 50 से अधिक देशों के श्रेष्ठ युवा खिलाड़ियों के बीच असीस ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण दृढ़ता, कौशल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया और अंडर-11 श्रेणी में गोल्ड और अंडर-12 में सिल्वर मैडल जीत लिया। 

अंडर-11 डिवीजन में असीस ने एक भी सेट गंवाए बिना प्रतियोगिता में दबदबा बनाए रखा और फिलीपींस, मलेशिया, ग्रीस,रूस, अमेरिका और तुर्की की खिलाड़ियों को पराजित किया। दुबई बाउल, जिसे टेन-प्रो ग्लोबल जूनियर टूर द्वारा आयोजित किया गया और रैकेट्स अकादमी, दुबई में आयोजित किया गया , विश्व के सबसे प्रतिस्पर्धी जूनियर आयोजनों में से एक है। यह 10–16 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को यूटीआर (यूनिवर्सल टेनिस रेटिंग) और टेन-प्रो रैंकिंग पॉइंट्स अर्जित करने का अवसर प्रदान करता है। 
विज्ञापन


असीस के इस शानदार प्रदर्शन पर हार्वेस्ट टेनिस अकादमी के मुख्य कोच प्रदीप कुमार ने बधाई दी और कहा कि असीस की सफलता उसके समर्पण और हमारी अकादमी के अनुशासन, जुनून और उत्कृष्टता पर आधारित प्रशिक्षण नीति को दर्शाती है। स्कूल प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह ने कहा कि असीस की अंतरराष्ट्रीय मंच पर जीत पूरे हार्वेस्ट परिवार के लिए गर्व का क्षण है। अकादमी के निदेशक संदीप सिंह ने कहा कि दुबई बाउल में असीस  सफलता न केवल उसकी अपार क्षमता को दर्शाती है बल्कि यह भारतीय जूनियर टेनिस की उत्कृष्टता को भी उजागर करती है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें