हलवारा। श्री गुरु राम दास कॉलेज, हलवारा की बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा गुरमीत कौर ने लुधियाना जिले में आयोजित जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने पंजाब चुनाव आयोग और चुनावी साक्षरता क्लब के सहयोग से हुई इस प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की।
यह प्रतियोगिता सरकारी गर्ल्स कॉलेज, लुधियाना में आयोजित की गई थी। कॉलेज के निदेशक गुरपिंदरजीत सिंह ने गुरमीत को उनकी सफलता पर बधाई दी और सम्मानित किया। कॉलेज के अध्यक्ष रणजीत सिंह और प्रिंसिपल ज्योति गुप्ता ने गुरमीत सहित सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। ऐसी प्रतियोगिताएं उन्हें अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर देती हैं।