फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: निगम कार्रवाई का विरोध, पार्षद जेसीबी के आगे बैठे

Fri, 20 Nov 2026 04:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बठिंडा। शहर के सिरकी बाजार में शुक्रवार दोपहर नगर निगम की टीम एक निर्माणाधीन इमारत पर कार्रवाई करने पहुंची। इस दौरान बिल्डिंग मालिक और आसपास के दुकानदारों ने निगम की कार्रवाई का विरोध किया। कांग्रेसी पार्षद संदीप बॉबी जेसीबी के आगे बैठ गए जिसके बाद निगम की टीम बिना कार्रवाई किए लौट गई।
बिल्डिंग मालिक ने दावा किया कि उसकी इमारत का नक्शा नगर निगम से पास है। उसने इसके लिए निर्धारित सरकारी फीस भी जमा करवाई है। मालिक का आरोप था कि निगम अधिकारियों ने कार्रवाई से पहले उसे कोई नोटिस नहीं दिया। नियमानुसार कार्रवाई से पहले नोटिस दिया जाना चाहिए था। पार्षद संदीप बॉबी ने निगम के कुछ अधिकारियों पर लाखों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर बिल्डिंग को तोड़ने नहीं दिया जाएगा। दुकानदारों ने विरोध में बाजार बंद करने का एलान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के सहायक नगर योजनाकार दविंदरपाल शर्मा ने कहा कि बिल्डिंग का नक्शा पास होने के बावजूद मालिक ने स्वीकृत नक्शे से अतिरिक्त निर्माण किया है। इसी के चलते निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों को नकारते हुए कहा कि निगम की टीम नियमों के अनुसार कार्रवाई करने आई थी। शर्मा ने कहा कि जब भी किसी इमारत पर कार्रवाई होती है, संबंधित व्यक्ति अधिकारियों पर पैसे मांगने के आरोप लगाने लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें