फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा मंजी साहिब गोलीकांड: मेन शूटर गिरफ्तार, 200 किमी के सीसीटीवी फुटेज खंगाल पुलिस ने सुलझाई वारदात

Mon, 02 Nov 2026 02:52 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/जगरांव

सार

28 अक्तूबर की सुबह करीब 3:10 बजे दो नकाबपोश व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुरुद्वारा मंजी साहिब के अंदर दाखिल हुए और फायरिंग कर फरार हो गए थे। घटना के संबंध में थाना सुधार में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोआणा कलां स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब में मुख्य सेवादार संत बाबा बलदेव सिंह के कमरे पर फायरिंग के मामले में लुधियाना ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने करीब 200 किलोमीटर के बैकवर्ड और फॉरवर्ड रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और तकनीकी व ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे काबू किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राज सिंह उर्फ राजू निवासी नूरपुर, मछीवाड़ा, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस अब उसके दूसरे साथी शूटर की तलाश में जुटी है। 

एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि 28 अक्तूबर की सुबह करीब 3:10 बजे दो नकाबपोश व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुरुद्वारा मंजी साहिब के अंदर दाखिल हुए और फायरिंग कर फरार हो गए थे। घटना के संबंध में थाना सुधार में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन




वारदात की गंभीरता को देखते हुए लुधियाना देहात पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की टीमों ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। पुलिस टीमों ने घटनास्थल से लेकर आरोपियों के आने-जाने वाले करीब 200 किलोमीटर के रास्ते पर विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला। तकनीकी जांच और मानवीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस मुख्य शूटर तक पहुंचने में सफल रही।

मुख्य सेवादार को ब्लैकमेल करने के लिए रची वारदात
पुलिस की प्रारंभिक जांच और पूछताछ में सामने आया है कि गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा बलदेव सिंह को ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से धमकियां दी जा रही थीं। इसी सिलसिले में गुरुद्वारा साहिब में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दूसरे शूटर को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पूछताछ की जाएगी। जांच के दौरान यदि अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गगड़ा गुरुद्वारा फायरिंग केस भी रिकॉर्ड समय में सुलझाया
एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता के अनुसार, लुधियाना देहात पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की टीमों ने गांव गगड़ा स्थित गुरुद्वारा गोपालसर साहिब तथा गांव राजोआणा कलां स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब में फायरिंग की घटनाओं को रिकॉर्ड समय में ट्रेस कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें