फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में दूल्हे की मां का पर्स चोरी, लाखों के जेवरात व नकदी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर रोड पर स्थित होटल में हो रही शादी के दौरान दूल्हे की मां का पर्स चोरी हो गया। पर्स में करीब 16 लाख रुपये के जेवरात, छह लाख की नकदी, शगुन के पैसे, मोबाइल फोन और घर की चाबियां थी। होटल की सीसीटीवी की फुटेज से पता चला है कि दो युवक पर्स लेकर बाहर की तरफ जा रहे हैं। थाना सराभा नगर की एसएचओ सब इंस्पेक्टर मधु बाला ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

दूल्हे की बहन मनु गुप्ता ने बताया कि उसके भाई रजत गुप्ता की शादी अंबाला की रहने वाली लड़की के साथ तय हुई थी। बुधवार को होटल में शादी हो रही थी। इस दौरान नकदी व जेवरों का बैग उनकी मां शशि बाला के पास था। मां पर्स को सोफे पर रखकर किसी रिश्तेदार से बात कर रही थी। इसी दौरान उनका पर्स चोरी हो गया। थाना सराभा नगर की एसएचओ सब इंस्पेक्टर मधु बाला ने बताया कि आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर होटल में घुसे थे। फुटेज के मुताबिक एक आरोपी ने मास्क पहन रखा है। फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें