फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्के मकान और नौकरी की मांग, स्वतंत्रता सेनानी के तमगे पहन टंकी पर चढ़े उनके पोते

विज्ञापन
संगरूर के गांव घनौर खुर्द में पानी की टंकी पर चढ़े स्वतंत्रता सेनानी के पोते। - फोटो : SANGOOR
विज्ञापन
संगरूर में ब्लॉक शेरपुर के गांव घन्नौर कलां में शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी पंडित बचन राम के पोते सरकार की बेरुखी से आहत होकर पानी वाली टंकी पर चढ़ गए। इस दौरान उन्होंने अपने दादा के तमगे व सम्मान पत्र हाथों में पकड़े हुए थे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह कर्मजीत सिंह और परमजीत सिंह दोनों भाई अपने दादा पंडित बचन राम को मिले सम्मान पत्र और तमगे गले में डालकर टंकी पर चढ़ गए। पूरा दिन और रात वह टंकी पर डटे रहे। प्रशासन ने उन्हें नीचे उतर आने को कहा लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। उन्होंने मांग की कि उनकी कमजोर आर्थिक स्थिति के मद्देनजर परिवार के लिए पक्का मकान और दोनों भाइयों को सरकारी नौकरी दी जाए। प्रशासन की तरफ से धूरी के एसडीएम लतीफ मोहम्मद, धूरी तहसीलदार प्रमोद चंद्र, थाना सदर के प्रभारी मेजर सिंह मौके पर मौजूद थे। धूरी के एसडीएम लतीफ मोहम्मद का कहना है कि उनके परिवार की समस्या सरकार तक पहुंचा दी गई है। इसका जल्द समाधान हो जाएगा। दोनों भाइयों को टंकी से नीचे उतर आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें