फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को दो बजे 36 लाख रुपयों से भरा एटीएम उखाड़ ले गए चार नकाबपोश बदमाश

विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज में बोलेरो में बैठा नकाबपोश लुटेरा। - फोटो : SANGOOR
विज्ञापन
गांव शेरों में चार नकाबपोश लुटेरे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को उखाड़कर बोलेरो में लादकर ले गए। एटीएम में 36 लाख रुपये थे। लुटेरों ने आसपास की दुकानों के सीसीटीवी तोड़ दिए। बैंक के अंदरूनी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। बैंक प्रबंधक विवेक कुमार ने बताया कि रात करीब दो बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया है। सफेद रंग की बोलेरो में करीब चार लुटेरे सवार थे। चारों एटीएम उखाड़कर ले गए। उस वक्त सुरक्षा गार्ड नहीं था। पुलिस को शिकायत दे दी गई है। एएसपी डॉ. महताब सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिल गई है। पुलिस टीम बैंक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही लुटेरे काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें