फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनके पास सब होता है वही भ्रष्टाचार करते हैं

Mon, 14 Dec 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी का मानना है कि भ्रष्टाचार कानून से नहीं रुकेगा। इसके लिए इच्छाओं पर नियंत्रण करना अनिवार्य है। गरीब भ्रष्टाचार नहीं करता, क्योंकि उसे अवसर नहीं मिलता। जिसके पास सब कुछ है, वही भ्रष्टाचार करता है, क्योंकि उसकी इच्छाएं पूरी नहीं होती।
विज्ञापन


सोलंकी सोमवार को स्थानीय होटल में लुधियाना मैनेजमेंट एसोसिएशन के अवार्ड समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने उद्यमियों, एग्जिक्यूटिव्स और मैनेजरों को सफलता के लिए फाइव-एस मंत्र दिया, समाज से जुड़ने की सीख दी और जीवन में समाज कल्याण के काम करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एलएमए की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को एलएमए अवार्ड दिए गए। सोलंकी ने कहा कि देश के सशक्तीकरण और विश्व में सिरमौर बनाने के लिए यूथ एवं महिला एम्पावरमेंट पर फोकस करना होगा। प्रतिभाओं को आगे बढ़कर परफार्म करना होगा, तभी देश का कायाकल्प हो सकता है।

राज्यपाल ने कहा कि सफलता पाने के लिए स्पिर्चुअल, सीरियस, सिंसेयर, सोशल और स्किल होना जरूरी है। इन पांच एस को लेकर चलने वाला असफल नहीं हो सकता। राज्यपाल ने कहा कि हर आदमी सुख के लिए मेहनत कर रहा है, लेकिन दुख इस बात का है कि लोग सही सुख को समझ नहीं पा रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर हेवल्स इंडिया के सीएमडी अनिल राय गुप्ता को एलएमए वर्धमान एंटरप्रिन्योर अवार्ड ऑफ द इयर से सम्मानित किया गया। लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय के एग्जिक्यूटिव डीन डॉ. संजय मोदी को एलएमए दयानंद मुंजाल मैनेजर ऑफ द इयर अवार्ड दिया गया। जुगनू डॉट कॉम के संस्थापक समर सिंगला को एलएमए ट्राइडेंट यंग इनोवेटिव एंटरप्रिन्योर अवार्ड ऑफ द इयर अवार्ड दिया गया। दुबई के होटल उद्यमी एसपी सिंह ओबराय को एलएमए हरी चंद कॉरपोरेट सिटीजन अवार्ड से सम्मानित किया गया। रजनीश इंटरनेशनल के सीएमडी रजनीश अहूजा को एलएमए सोहन लाल पाहवा एमर्जिंग एसएमई अवार्ड दिया गया। फोर्टिस हेल्थकेयर के चेयरमैन हरपाल सिंह को एलएमए सतपाल मित्तल लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। इस अवसर पर एमएमए के प्रधान सचित जैन, डॉ. केएनएस कंग, महेश मुंजाल, ओंकार सिंह पाहवा और जगदीप सिंघल समेत कई उद्यमी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें