सुनाम में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते विजयइंदर सिंगला।
- फोटो : SANGOOR
शहीद ऊधम सिंह के 81वें बलिदान दिवस पर शुक्रवार को सूबा सरकार की ओर से कैबिनट मंत्री विजयइंदर सिंगला ने श्रद्धांजलि भेंट की। सिंगला ने कहा कि दो करोड़ 62 लाख से शहीद की यादगार बनेगी और सितंबर तक कार्य पूरा होगा।
उन्होंने बताया म्यूजियम बनाने की मांग को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंजूरी दे दी है। विदेशों में पड़ी शहीद की वस्तुएं मंगवाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार अपने हरेक वादे को पूरा करेगी। जबरन फीस वसूलने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई होगी। सरकार ने इस मामले में अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं और न्यायालय के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
डबल बेंच ने सिंगल बेंच का फैसला कायम रखा तो सरकार कैबिनेट बैठक में जनहित में फैसला लेगी। स्कूल लेट फीस भी नहीं वसूल सकेंगे। यदि कोई स्कूल छात्र का नाम काटता है तो इसकी शिकायत डीईओ से की जाए। एक्शन लिया जाएगा। इस मौके पर जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन राजिंदर सिंह राजा, दामन बाजवा, हरमन बाजवा, बलविंदर सिंह धालीवाल हाजिर थे।