रविवार को गांव में एक शादी समारोह था। इसी दौरान एक युवक ने जोरदार धक्का देते हुए साथियों को बुलाकर पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी, लेकिन गांव वासियों ने उनको समझा कर शांत कर दिया। समागम खत्म होने के बाद सभी घरों को चले गए, लेकिन आधी रात 12 बजे के करीब 25 से अधिक हथियारबंद लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया।
हलवारा के गांव बडैच में भट्ठा मजदूर परिवार पर कुछ दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग महिला समेत 4 को गंभीर रूप से घायल हो गए। दहशत फैलाने के लिए बीच चौराहे में पीडि़त परिवार की बाइक जला दी।
विज्ञापन
रविवार आधी रात को 25 से अधिक हमलावरों ने राजपाल सिंह, उसके छोटे भाई रछपाल सिंह, बेटे लखवीर सिंह (20) पर किरपाण, खंडे, लाठियों और साइकिल की चेन से बने घातक जानलेवा हथियारों से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच बचाव करने आई राजपाल और रछपाल की बुजुर्ग मां चरनजीत कौर को भी हमलावरों ने बालों से घसीटा और जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा। परिवार हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा।
रायकोट के सरकारी अस्पताल में इलाज करवा रहे रछपाल सिंह ने बताया कि उनके पिता नछत्तर सिंह की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। उसके बाद से गांव के दबंगों ने उनके परिवार को टारगेट करना शुरू कर दिया था। हमलावर पहले भी कई हमले कर चुके हैं, लेकिन इस बार गुंडागर्दी की सभी हदें पार कर दीं।
विज्ञापन
रविवार को गांव में एक शादी समारोह था और वो दोस्त रिश्तेदारों के साथ डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने जोरदार धक्का देते हुए साथियों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी, लेकिन गांव वासियों ने उनको समझा कर शांत कर दिया। समागम खत्म होने के बाद सभी घरों को चले गए, लेकिन आधी रात 12 बजे के करीब 25 से अधिक हथियारबंद लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया। हमलावरों के पास किरपाण खंडे लाठियां, साइकिल की चेन से बनाए घातक जानलेवा हथियार थे और वो परिवार पर टूट पड़े। हमलावरों ने राजपाल व उसके लखवीर को भी बुरी तरह घायल कर दिया। थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है। जिन लोगों के खिलाफ शिकायत की गई है वो फरार हो गए हैं। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद कानून अनुसार मुकदमा दर्ज किया जाएगा।