फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: वायुसेना केंद्र से सटे गोदाम से लाखों का सामान चोरी

Tue, 18 Aug 2026 05:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। भारतीय वायुसेना केंद्र हलवारा के अति संवेदनशील क्षेत्र से सटे एक गोदाम में लाखों का सामान चोरी हो गया। चोरों ने 17 अगस्त की रात वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
यह गोदाम भारतीय वायुसेना और मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज के ठेकेदार आशीष चौधरी का है। चोर मुख्य गेट से महज 50 मीटर दूर स्थित गोदाम में घुसे। उन्होंने पांच से छह लाख रुपये की महंगी मशीनरी और अन्य सामान चोरी किया। आशीष चौधरी ने थाना सुधार में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल से कुछ चोरी का सामान बरामद हुआ है। पुलिस आसपास के निगरानी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायुसेना केंद्र हलवारा को कड़ी सुरक्षा वाला क्षेत्र माना जाता है। यहां आधुनिक निगरानी कैमरे और कई स्तर की सुरक्षा व्यवस्था है। इसके बावजूद मुख्य गेट के पास चोरी की वारदात हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इन वारदात ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें