फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर घेरा थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सप्ताह पहले थाना हठूर के अधीन आते पडते गांव लक्खा के रहने वाले बुजुर्ग दम्पत्ति का घर में क़त्ल किए जाने के मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली ही है। दो सप्ताह के बाद भी पुलिस अपनी जांच में किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है, जिससे गांव लक्खा के रहने वाले लोग पुलिस प्रशासन की धीमी कारगुजारी से काफी खफा हैं। इसी रोष के चलते गांव वासियों ने मंगलवार को थाना हठूर के घेराव किया और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पहुंचीं गांव की बुजुर्ग महिलाओं ने पुलिस प्रशासन की धीमी कार्रवाई के खिलाफजमकर नारेबाजी की और बुजुर्ग दंपती के कातिलों को जल्द पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पूर्व पंचायत सदस्य बलौर सिंह ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन कातिलों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा तो हर कोई 50 हजार या लाख रुपया देकर किसी का भी कत्ल करवा सकता है। वहीं थाना हठूर के घेराव की जानकारी मिलते ही डीएसपी सिटी जितेंद्र जीत सिंह पहुंचे और ग्रामीणों को बुजुर्ग दंपती के कातिलों को जल्द पकड़ने का आश्वासन देते हुए पंद्रह दिन का समय मांगा। डीएसपी के आश्वासन के बाद गांववासियों ने एक बार तो धरना खत्म कर लिया, लेकिन पुलिस प्रशासन को सख्त लहजे में कहा कि अगर पंद्रह दिन में कातिलों को पकड़ा न गया तो थाना हठूर के बाहर पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। बता दें कि पिछले माह 22 जून को गांव लक्खा में रह रहे बुजुर्ग दंपती में से पहले महिला शांति देवी का शव बिस्तर पर ही कटा मिला था और उस समय उनके पति हरिराम लापता थे। घटना के अगले दिन 23 जून को पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में ही बुजुर्ग हरिराम का शव घर में ही तुड़ी वाले कमरे में खोदे गए खड्डे से बाहर निकाला था।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन:- थाना हठूर के बाहर धरना प्रदर्शन करते गांव लक्खा के लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें