लुधियाना। वेलफे यर एवं डेवलपमेंट सोसायटी की ओर से गीता ज्योति मंदिर में रविवार को मुफ्त मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने किया। शिविर में दिल के रोगों के माहिर डॉ. आरपी सिंह और उनकी टीम ने 250 मरीजों का चेकअप किया।
इस दौरान मरीजाें की मुफ्त में ईसीजी और बल्ड शुगर आदि टैस्ट भी किए गए। इस मौके पर दिल के माहिर डॉ. एके चौधरी, लैपरोस्कोपी के माहिर डॉ. विपन गोयल, स्त्री रोगों के माहिर डॉ. कंवलजीत कौर समेत कई माहिर मौजूद रहे।
इस अवसर पर डा. आरपी सिंह ने कहा कि सर्दियों में दिल के रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है और सर्दियों में ब्लड प्रेशर 20 डिग्री ज्यादा हो जाता है। सर्दियों में ड्राई फ्रू ट, देसी घी की पिन्नी और देसी घी से बनी वस्तुओं का अधिक उपयोग करते हैं और ठंड की वजह से कसरत भी कम करते हैं, जिस की वजह से दिल के रोगों में अधिक वृद्वि होती है।
डा. आरपी सिंह ने कहा कि सर्दियों में खास तौर पर दिल के रोगों के मरीजों को सलाह दी कि वह सुबह की बजाए धूप चढ़ने पर सैर करे, क्योंकि दिल के रोगियों का सुबह बल्ड प्रेशर बढ़ जाता है। कैंप में लोगों को अच्छी सेहत के टिप्स भी दिए गए।