फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रस्ट की जमीन में बने कूड़े का डंप हटवाया 

Thu, 29 Sep 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना के ताजपुर रोड पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की जमीन से कूड़ा उठवाते चेयरमैन व ट्रस्ट के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजपुर रोड स्थित डेयरी कांप्लेक्स के बीचों बीच मेन रोड पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की तीन हजार गज जगह पर कूड़े का डंप बनाने की शिकायतों के बाद अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों को कूड़ा फेंकने से मना कर दिया। चेयरमैन डॉ. सुभाष वर्मा के आदेश पर ट्रस्ट ने सारी जगह की सफाई करवा कर वहां पर तार लगा दी। इसके साथ साथ ट्रस्ट के अधिकारियों ने वहां आस-पास बनी अवैध झुग्गियों पर भी बुलडोजर चलवाया। 
विज्ञापन


वहीं कूड़ा न फेंकने देने के कारण सफाई कर्मचारियों ने टंकी वाले चौक पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने सवाल किया कि वह कूड़ा फेंकने के लिए कहां जाए। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन सात के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सफाई कर्मचारियों को समझाकर उन्हें वहां से भेजा और जाम खुलवाया। 

जानकारी के अनुसार इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की खाली पड़ी जमीन पर काफी समय से निगम के सफाई कर्मचारियों की तरफ से कूड़ा फेंककर करोड़ों रुपये की जगह को डंप के रुप में इस्तेमाल किया जा रहा था। इस कूड़े की वजह से आसपास के लोगों को दिक्कत आ रही थी। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत ट्रस्ट के अधिकारियों को दी। कुछ दिन पहले डेयरी वालों की तरफ से चेयरमैन डॉ. सुभाष वर्मा को एक मांग पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन


इसके बाद चेयरमैन के आदेश के बाद वीरवार सुबह ट्रस्ट अधिकारी विक्रम कुमार की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और सफाई कर्मचारियों को कूड़ा फेंकने से रोक दिया। इस पर उनकी कुछ मुलाजिमों से कहासुनी भी हुई। उसके बाद चेयरमैन डॉ. सुभाष वर्मा ने खुद मौके पर जाकर देखा तो उन्होंने सारी जगह को खाली कराने के आदेश दिए।

इसके बाद ट्रस्ट का बुल्डोजर चला और सारी जगह को खाली करा दिया गया। कूड़ा न फेंकने देने के कारण सफाई कर्मचारियों ने वहां पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और जाम लगा दिया। जिस कारण वहां वाहनों की लंबी लाइने लग गई। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कर वहां से भेजा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें