राजस्थान के जिला सीकर में मंगलवार को पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर रणजोध कोठा गुरू की एक सड़क हादसे में मौत हो गई।
वहीं हादसे में उसका एक अन्य साथी की भी मौत हो गई और तीन साथी गंभीर घायल हो गए। उनको राजस्थान के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है।
गैंगस्टर रणजोध कोठा गुरू अपने चार अन्य साथियों समेत राजस्थान के सीकर जिले में कार पर जा रहा था। वहां पर अचानक एक ट्रक के साथ उसकी कार की टक्कर में रणजोध कोठा गुरू व उसके एक अन्य साथी की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसके तीन साथी गंभीर घायल हो गए। पता चला है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय गैंगस्टर रणजोध कोठा गुरू कार की सह चालक वाली सीट पर बैठा हुआ था जबकि कार को उसका दोस्त चला रहा था।
वहीं सीकर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
गैंगस्टर रणजोध कुछ समय पहले ही बठिंडा की जेल से जमानत पर रिहा होकर गांव आया था। रणजोध कोठा गुरू पर दस से ज्यादा विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज थे।