फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री आनंदपुर साहिब की गामिनी ने आईएएस में आल इंडिया में पाया तीसरा रैंक 

विज्ञापन
Gamini of Sri Anandpur Sahib got 3rd rank in All India in IAS - फोटो : ROPAR
विज्ञापन
आनंदपुर साहिब। यूपीएससी की तरफ से घोषित किए गए नतीजों में श्री आनंदपुर साहब की गामिनी सिंगला ने आल इंडिया में तीसरा रैंक प्राप्त कर न केवल आनंदपुर साहिब बल्कि देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गामिनी सिंगला के माता-पिता पेशे से डॉक्टर हैं और हिमाचल के श्री नैना देवी तहसील में सेवा निभा रहे हैं। गामिनी अपने माता-पिता के साथ श्री आनंदपुर साहिब की सुख सहज एनक्लेव कालोनी में रहकर आईएएस की तैयारी कर रही थी। सोमवार को जब यूपीएससी की तरफ से नतीजे घोषित किए गए तो जहां गामिनी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था वहीं गामिनी के माता-पिता को अपनी बेटी की इस बड़ी प्राप्ति पर नाज है।
गामिनी ने चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। गामिनी ने आईएएस का पेपर दूसरी बार दिया था, पेपर क्लीयर करके उसने पूरे देश में तीसरा रैंक प्राप्त किया है।
विज्ञापन

लोग समझें कि शिक्षा सबसे जरूरी : गामिनी सिंगला
गामिनी सिंगला ने माता नैना देवी तथा श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती व गुरु साहिब का धन्यवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोग इस बात को समझें कि शिक्षा सबसे जरूरी है। अपने आप को शिक्षित किया जाए तो कुछ भी असंभव नहीं है। गामिनी ने कहा कि उसने अपने पहले इम्तिहान से बहुत कुछ सीखा है इसी कारण दूसरी बार में वह इसे क्लीयर कर पाई। गामिनी ने कहा कि गलतियों से सीखना चाहिए लेकिन उसे दोहराना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार ने उसका पूरा साथ दिया, इस वजह से ही वह यह मुकाम हासिल कर पाई है। गामिनी सिंगला के पिता ने परमात्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि मेहनत बहुत बच्चे करते हैं लेकिन हर कोई इस मुकाम पर नहीं पहुंचता। उन्होंने कहा कि बाकी बच्चे भी मेहनत करके अपने लिए रास्ता ढूंढकर आगे बढ़ें।
इस मौके पर श्री आनंदपुर साहिब से विधायक और कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस, पूर्व मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा, पूर्व स्पीकर राणा कंवरपाल, पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्तल, आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा की तरफ से गामिनी और उसके माता-पिता को बधाइयां देते हुए लिखा गया कि सुनाम के स्वर्गिक मास्टर तरसेम सिंगला की पोती गामिनी सिंगला ने आल इंडिया में से तीसरा स्थान हासिल करके जहां पंजाब का नाम चमकाया है वहां सुनाम का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें