भारतीय विकास परिषद का संस्कृत सप्ताह का छठा प्रोजेक्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी गोबिंदगढ़। भारत विकास परिषद शाखा मंडी गोबिंदगढ़ के अध्यक्ष विवेक सिंगला की अगुवाई में संस्कृति सप्ताह के तहत छठा प्रोजेक्ट परिषद चली गांव की ओर के तहत स्थानीय गांव अजनाली सरकारी मिडिल स्मार्ट स्कूल में भारत विकास परिषद चेरिटेबल लेबोरेटरी द्वारा स्कूल के 71 लड़कियों का मुफ्त खून ग्रुप जांच और हीमोग्लोबिन चेक किया गया। यह टेस्ट लैब टेक्निशियन सिमरनजीत कौर द्वारा किया गया और परिषद द्वारा सभी बच्चों को गुड़ चने के पैकेट और केले भी बांटे गए।
यह प्रोजेक्ट मनोज चोपड़ा के व संजय गर्ग के सहयोग से लगाया गया। प्रोजेक्ट चेयरमैन अरुण मडकन व महिला प्रमुख डॉली उप्पल की देखरेख में लगाया गया। इस अवसर पर प्रधान विवेक सिंगला ने कहा कि हमें अपने खून की जांच समय-समय पर करवा लेनी चाहिए जिससे हम सभी को शरीर में किसी भी बीमारी के बारे में पता चल सके।
फोटो कैप्शन: भारतीय विकास परिषद द्वारा अजनाली के सरकारी स्कूल में लगाए गए रक्त जांच कैंप व मौजूद विद्यार्थी।