फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे दुष्कर्म, तीन बार कराया गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना जमालपुर एरिया में रहने वाली एक युवती के साथ युवक ने शादी का झांसा दे चार साल तक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं जब युवती गर्भवति होती तो वह शादी का झांसा दे उसका गर्भपात करवा देता था। अब युवक शादी से मना करने लगा और युवती को धमकियां देने लगा। शिकायत जांच के बाद आरोप सही मिलने पर पुलिस ने हरियाणा के करनाल स्थित समाना भाऊ के रहने वाले मोहित शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती की शिकायत के मुताबिक वह आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशन में पिछले चार साल से रह रही थी। वह तीन बार गर्भवती भी हुई। आरोपी ने कहा कि अभी उसे बच्चा नहीं चाहिए। शादी के बच्चे को जन्म देंगे। तीनों बार आरोपी ने गर्भपात करा दिया। बाद में आरोपी मोहित कने शादी करने से साफ तौर पर इंकार कर दिया और उसे धमकियां दी। उसके बाद पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत पुलिस के बड़े अधिकारियों को दी। जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें