फिल्लौर की फाइनेंस कंपनी मुलाजिम से दो दिन पहले लाडोवाल के पास दो बाइक सवारों ने मारपीट कर लोन की किस्तों के 70 हजार रुपये लूट लिए। जाते हुए पीड़ित की बाइक की चाबी भी ले गए। फिल्लौर निवासी सतविंदर सिंह ने की शिकायत पर थाना लाडोवाल पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में सतविंदर सिंह ने बताया वह फिल्लौर स्थित तगशना फाइनेंस लिमिटेड में काम करता है और ग्रामीण इलाकों में दिए गए लोन की किस्तें इकट्ठी करता है। 11 फरवरी को वह किस्तें इकट्ठी करने के लिए लाडोवाल के ग्रामीण इलाकों में आया हुआ था। वापस जाते समय रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसे घेर लिया, जिनके हाथ में डंडे और राड थे। आरोपियों ने उसे मारपीट कर बैग में पड़ी करीब 70 हजार रुपये की नकदी छीन ली और फरार हो गए।