फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लुटेरों ने तोड़ा था एटीएम, 24 घंटे में पकड़े

विज्ञापन
बस्सी पठाना में एटीएम तोड़ने वाले गिरोह के चार सदस्य पुलिस हिरास्त में। - फोटो : GOBINDGARH
विज्ञापन
ेबस्सी पठाना की जेल रोड पर गत 26 अगस्त को रात बैंक एटीएम को तोड़ने की वारदात में शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। एसएचओ मनप्रीत सिंह ने बताया कि शहर के जेल रोड पर 26/27 अगस्त की मध्यरात्रि पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास किया गया था। डीएसपी सुखमिंदर सिंह चौहान की पुलिस पार्टी ने जांच के बाद 24 घंटे में ही लूट की को अंजाम देने वाले दोषी लखविंदर सिंह उर्फ लक्की कपूर निवासी गांव बहादरगढ़, थाना फतेहगढ़ साहिब, हरदीप सिंह उर्फ लाली, हरप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला निवासी आदर्श नगर, गली नंबर-6, हमायूंपुर सरहिंद और जश्नप्रीत सिंह निवासी गांव हरलालपुर, थाना फतेहगढ़ साहिब को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि एटीएम से कैश निकालने की इनकी योजना विफल हो गई थी।
विज्ञापन

एसएचओ ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल, लोहे की रॉड और लोहे का दातर भी बरामद की गई है। आरोपी लखविंदर सिंह पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हैं। चारों आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल कर उनसे ओर भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें