फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल वॉर्डन पर बंदियों ने किया हमला, थप्पड़ मारे, फाड़ी वर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय जेल लुधियाना में तैनात वॉर्डन पर तीन बंदियों ने बुधवार को सुबह हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने वॉर्डन को थप्पड़ मारे और उसकी वर्दी फाड़ डाली। आसपास तैनात अन्य मुलाजिमों ने तीनों आरोपियों को काबू कर दोबारा बैरक में बंद किया। थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट हरमिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 26 अगस्त को सुबह लगभग 6:15 बजे जेल खोलने का काम चल रहा था। वॉर्डन हरभूपिंदर सिंह गंगा वॉर्ड में ड्यूटी दे रहा था। उसी समय रिशव बैनीपाल, निहाल शर्मा और नीरज शर्मा ने वॉर्डन पर हमला कर दिया। पहले उसे थप्पड़ मारा और फिर उसकी वर्दी फाड़ दी। इसके बाद उनकी बैरक की तलाशी ली गई। वहां से पुलिस ने सरिये को तीखा कर तैयार किया एक फुट लंबा सुआ बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें