फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: बंबीहा गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार, चार पिस्तौल बरामद

Sun, 24 Aug 2025 10:16 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बरनाला। बरनाला पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे बंबीहा गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने नाके पर तैनात पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें पुलिस कर्मियों का बचाव हो गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियारों के साथ एक वरना कार भी बरामद की। इनमें से एक आरोपी सतनाम सिंह बरनाला का रहने वाला है। उस पर 22 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि बरनाला के सीआईए स्टाफ ने एक गैंगस्टर गिरोह का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बंबीहा गैंग से संबंधित कुछ बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने गांव खुड़ी के पास नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक वरना कार को रुकने का इशारा किया। कार सवार सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह, शर्म सिंह और दीपक सिंह ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चार पिस्तौल, कारतूस व एक वरना कार भी बरामद की। एसएसपी ने बताया कि सतनाम सिंह बंबीहा गैंग से जुड़ा है। आरोपी लूटपाट व नशा तस्करी करने वाले गिरोह से भी जुड़े हैं। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें