फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग ट्रैवल एजेंट : अमेरिका भेजने का झांसा दे ऐंठे चार लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैवल एजेंट चिराग कपूर पर पहले से दर्ज है केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंट चिराग कपूर के खिलाफ महानगर के एक ओर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। भोलेभाले लोगों को विदेश भेजने का झांसा दे ट्रैवल एजेंट चिराग कपूर पहले भी कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी मार चुका है। अब उसने महानगर के एक व्यापारी को अमेरिका भेजने का झांसा दे उससे चार लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी का शिकार हुए मोहर सिंह नगर निवासी नवजोत सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास की। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए और पुलिस ने ट्रैवल एजेंट चिराग कपूर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी चिराग कपूर के खिलाफ कई शिकायतें अभी भी पेंडिंग हैं और उसके खिलाफ मामले दर्ज हो चुके हैं। इसके बावजूद वह पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

ट्रैवल एजेंट चिराग कपूर को सीआईए-2 ने अगस्त 2023 में गिरफ्तार किया था। उससे 20 पासपोर्ट एवं आवेदकों के असली दस्तावेज व क्रेटा भी बरामद हुई थी। जब सीआईए-2 की टीम ने ट्रैवल एजेंट चिराग कपूर को गिरफ्तार किया था, तब उसके खिलाफ थाना डिवीजन न.8 में चार मामले दर्ज हुए थे, जबकि थाना हैबोवाल में भी एक मामला दर्ज हुआ था। इनमें से कई मामलों में ट्रैवल एजेंट जमानत पर रिहा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें